Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image
image

➡️ देशभक्ति के जज्बे से रंगा नर्मदापुरम जिला। ➡️ जिला मुख्यालय पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए हजारों देशभक्त। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #narmadapuram #jansamparkmadhyapradesh #MadhyaPradesh #HarGharTiranga

53 views | Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026

MORE NEWS

➡️ हर हर महादेव के जय घोष से गूंज रही सतपुड़ा की वादियां। 
➡️ महादेव की नगरी में लगी श्रद्धालुओं का तांता।

Jansampark Madhya Pradesh Department of Religious trusts & Endowments, MP #narmadapuram #MadhyaPradesh #jansamparkmadhyapradesh

➡️ हर हर महादेव के जय घोष से गूंज रही सतपुड़ा की वादियां। ➡️ महादेव की नगरी में लगी श्रद्धालुओं का तांता। Jansampark Madhya Pradesh Department of Religious trusts & Endowments, MP #narmadapuram #MadhyaPradesh #jansamparkmadhyapradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026

नर्मदापुरम में आधार ऑपरेटर्स का मास्टर ट्रेनिंग सेशन संपन्न

UIDAI प्रशिक्षक ने नामांकन, अपडेट और गुणवत्ता सुधार पर दिया प्रशिक्षण

जिला प्रशासन एवं जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी द्वारा रेवा मीटिंग हॉल, कलेक्टर कार्यालय में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के सहयोग से आधार ऑपरेटर्स एवं सुपरवाइजर्स के लिए Master Training Session आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चला। इसमें जिले के लगभग 50 आधार ऑपरेटर्स एवं DeGS स्टाफ ने भाग लिया। UIDAI के प्रशिक्षक श्री नवनीत तिवारी ने आधार नामांकन एवं अपडेट से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण को विभिन्न सत्रों में विभाजित किया गया, जिनमें 0-5 वर्ष, 5-18 वर्ष एवं 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए आधार नामांकन एवं अपडेट प्रक्रिया, सामान्य त्रुटियां एवं समस्याएं, स्वीकृत Supporting Documents, Best Practices, ऑपरेटर्स के प्रश्नों का समाधान तथा Feedback Session प्रमुख रहे।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने आधार नामांकन एवं अपडेट की व्यावहारिक समस्याओं तथा तकनीकी प्रश्नों पर चर्चा की। UIDAI प्रशिक्षक द्वारा मौके पर ही आवश्यक स्पष्टीकरण एवं मार्गदर्शन दिया गया।

जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आधार सेवाओं में प्रक्रियात्मक शुद्धता, डेटा गुणवत्ता सुधारना और नागरिकों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराना है। जिला प्रशासन ने सभी आधार ऑपरेटर्स एवं सुपरवाइजर्स से UIDAI द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं एवं दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण आधार सेवाएं देने की अपेक्षा की है।

#narmadapuram 
CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh

नर्मदापुरम में आधार ऑपरेटर्स का मास्टर ट्रेनिंग सेशन संपन्न UIDAI प्रशिक्षक ने नामांकन, अपडेट और गुणवत्ता सुधार पर दिया प्रशिक्षण जिला प्रशासन एवं जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी द्वारा रेवा मीटिंग हॉल, कलेक्टर कार्यालय में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के सहयोग से आधार ऑपरेटर्स एवं सुपरवाइजर्स के लिए Master Training Session आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चला। इसमें जिले के लगभग 50 आधार ऑपरेटर्स एवं DeGS स्टाफ ने भाग लिया। UIDAI के प्रशिक्षक श्री नवनीत तिवारी ने आधार नामांकन एवं अपडेट से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण को विभिन्न सत्रों में विभाजित किया गया, जिनमें 0-5 वर्ष, 5-18 वर्ष एवं 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए आधार नामांकन एवं अपडेट प्रक्रिया, सामान्य त्रुटियां एवं समस्याएं, स्वीकृत Supporting Documents, Best Practices, ऑपरेटर्स के प्रश्नों का समाधान तथा Feedback Session प्रमुख रहे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने आधार नामांकन एवं अपडेट की व्यावहारिक समस्याओं तथा तकनीकी प्रश्नों पर चर्चा की। UIDAI प्रशिक्षक द्वारा मौके पर ही आवश्यक स्पष्टीकरण एवं मार्गदर्शन दिया गया। जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आधार सेवाओं में प्रक्रियात्मक शुद्धता, डेटा गुणवत्ता सुधारना और नागरिकों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराना है। जिला प्रशासन ने सभी आधार ऑपरेटर्स एवं सुपरवाइजर्स से UIDAI द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं एवं दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण आधार सेवाएं देने की अपेक्षा की है। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026

खाद के टोकन बांटने की नई व्यवस्था से किसान संतुष्ट

ग्राम पंचायत में ही मिल रहा टोकन, मोबाइल पर मिलेगी खाद वितरण की तारीख

 कलेक्टर नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री हिमांशु जैन के निर्देशानुसार खाद वितरण व्यवस्था को सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए शुरू की गई टोकन वितरण की नई हाइब्रिड व्यवस्था से किसानों ने संतुष्टि जताई है।

एसडीएम सिवनी मालवा, तहसीलदार सिवनी मालवा एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत स्तर पर किसानों को खाद प्राप्त करने हेतु टोकन वितरित किए जा रहे हैं। इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत भवन में निर्धारित तिथि पर टोकन दिए जा रहे हैं।

यह कार्य संबंधित ग्राम के पटवारी, पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के माध्यम से किया जा रहा है। टोकन वितरण की सूचना किसानों को दो दिन पूर्व ही ग्राम में चस्पा कराकर तथा मुनादी के माध्यम से दी जा रही है, ताकि किसान निर्धारित दिन एवं स्थान पर पहुंचकर आसानी से टोकन प्राप्त कर सकें।

इसी क्रम में बुधवार को पटवारी वैभव दुबे, शिवपुर सर्किल एवं पटवारी प्रशांत यादव व पटवारी गौरव शर्मा, खपरिया सर्किल के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में किसानों को खाद वितरण हेतु टोकन वितरित किए गए।

इस नई व्यवस्था से किसान काफी संतुष्ट हैं। उन्हें अब खाद का टोकन लेने के लिए अपने ही ग्राम पंचायत भवन पर सुविधा मिल रही है। इससे किसानों को खाद के लिए अनावश्यक रूप से दूर जाने या कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ रही।

टोकन प्राप्त होने के बाद किसानों को खाद प्राप्त करने की निर्धारित तिथि की जानकारी मोबाइल पर संदेश एवं फोन के माध्यम से दी जाएगी, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस ऑनलाइन प्रक्रिया की मॉनिटरिंग Aegm सिवनी मालवा रवि मेहरा द्वारा की जा रही है।

प्रशासन ने बताया कि किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए खाद वितरण की यह व्यवस्था सरल, व्यवस्थित, पारदर्शी एवं किसान हित में संचालित की जा रही है।
#narmadapuram 
CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh

खाद के टोकन बांटने की नई व्यवस्था से किसान संतुष्ट ग्राम पंचायत में ही मिल रहा टोकन, मोबाइल पर मिलेगी खाद वितरण की तारीख कलेक्टर नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री हिमांशु जैन के निर्देशानुसार खाद वितरण व्यवस्था को सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए शुरू की गई टोकन वितरण की नई हाइब्रिड व्यवस्था से किसानों ने संतुष्टि जताई है। एसडीएम सिवनी मालवा, तहसीलदार सिवनी मालवा एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत स्तर पर किसानों को खाद प्राप्त करने हेतु टोकन वितरित किए जा रहे हैं। इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत भवन में निर्धारित तिथि पर टोकन दिए जा रहे हैं। यह कार्य संबंधित ग्राम के पटवारी, पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के माध्यम से किया जा रहा है। टोकन वितरण की सूचना किसानों को दो दिन पूर्व ही ग्राम में चस्पा कराकर तथा मुनादी के माध्यम से दी जा रही है, ताकि किसान निर्धारित दिन एवं स्थान पर पहुंचकर आसानी से टोकन प्राप्त कर सकें। इसी क्रम में बुधवार को पटवारी वैभव दुबे, शिवपुर सर्किल एवं पटवारी प्रशांत यादव व पटवारी गौरव शर्मा, खपरिया सर्किल के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में किसानों को खाद वितरण हेतु टोकन वितरित किए गए। इस नई व्यवस्था से किसान काफी संतुष्ट हैं। उन्हें अब खाद का टोकन लेने के लिए अपने ही ग्राम पंचायत भवन पर सुविधा मिल रही है। इससे किसानों को खाद के लिए अनावश्यक रूप से दूर जाने या कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ रही। टोकन प्राप्त होने के बाद किसानों को खाद प्राप्त करने की निर्धारित तिथि की जानकारी मोबाइल पर संदेश एवं फोन के माध्यम से दी जाएगी, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस ऑनलाइन प्रक्रिया की मॉनिटरिंग Aegm सिवनी मालवा रवि मेहरा द्वारा की जा रही है। प्रशासन ने बताया कि किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए खाद वितरण की यह व्यवस्था सरल, व्यवस्थित, पारदर्शी एवं किसान हित में संचालित की जा रही है। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026

नर्मदापुरम में सघन जागरूकता अभियान-3.0 का शुभारंभ

एच.आई.वी./एड्स की भ्रांतियां दूर करने 2 माह तक चलेगा विशेष अभियान
 एच.आई.वी./एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने और भ्रांतियों को दूर करने के लिए जिले में “सघन जागरूकता अभियान-3.0” का भव्य शुभारंभ बुधवार को किया गया।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के दिशा-निर्देश एवं सीएमएचओ डॉ. नरसिंह गेहलोत के मार्गदर्शन में यह विशेष अभियान राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम MPSACS के निर्देशानुसार 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026 तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जाएगा।

अभियान का शुभारंभ मालाखेड़ी स्थित प्रियांशी एजुकेशनल कल्चरल एंड सोशल सोसायटी द्वारा संचालित देसाई फाउंडेशन ट्रस्ट, नर्मदापुरम में कौशल विकास योजनाओं के तहत निःशुल्क ट्रेनिंग कर रहे बच्चों के साथ किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों को एच.आई.वी./एड्स से संबंधित सही एवं वैज्ञानिक जानकारी दी गई। इसमें एच.आई.वी. संक्रमण के कारण, बचाव के उपाय, सुरक्षित व्यवहार, कंडोम का सही एवं नियमित उपयोग, समय पर एच.आई.वी. जांच, उपचार एवं उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

जिला चिकित्सा नोडल अधिकारी डॉ. प्रियंका दुबे ने कहा कि एच.आई.वी./एड्स को लेकर समाज में आज भी कई भ्रांतियां हैं। सही जानकारी, समय पर जांच और उचित उपचार से ही जागरूकता बढ़ाई जा सकती है। साथ ही एच.आई.वी. के साथ जीवन जी रहे व्यक्तियों के प्रति किसी प्रकार का भेदभाव न किया जाए।

अभियान के दौरान जिले भर में फील्ड विजिट, जागरूकता कार्यक्रम, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक काउंसलिंग, IEC गतिविधियां, एच.आई.वी. जांच के लिए प्रेरित करना तथा जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन प्रियांशी एजुकेशनल कल्चरल एंड सोशल सोसायटी द्वारा किया गया। इसमें हेमंत पटेल, प्रकाश यादव, विवेक पटवा, राजेंद्र द्विवेदी, विक्रम पटेल, हेमंत अग्रवाल, प्रियांशी टी.आई. की प्रोग्राम मैनेजर मीनाक्षी बाथरी, सम्पूर्ण सुरक्षा एवं प्रज्ञा टी.आई. के काउंसलर बसंत सोनी सहित समस्त टीआई स्टाफ उपस्थित रहे।

#narmadapuram 
CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh

नर्मदापुरम में सघन जागरूकता अभियान-3.0 का शुभारंभ एच.आई.वी./एड्स की भ्रांतियां दूर करने 2 माह तक चलेगा विशेष अभियान एच.आई.वी./एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने और भ्रांतियों को दूर करने के लिए जिले में “सघन जागरूकता अभियान-3.0” का भव्य शुभारंभ बुधवार को किया गया। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के दिशा-निर्देश एवं सीएमएचओ डॉ. नरसिंह गेहलोत के मार्गदर्शन में यह विशेष अभियान राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम MPSACS के निर्देशानुसार 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026 तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जाएगा। अभियान का शुभारंभ मालाखेड़ी स्थित प्रियांशी एजुकेशनल कल्चरल एंड सोशल सोसायटी द्वारा संचालित देसाई फाउंडेशन ट्रस्ट, नर्मदापुरम में कौशल विकास योजनाओं के तहत निःशुल्क ट्रेनिंग कर रहे बच्चों के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों को एच.आई.वी./एड्स से संबंधित सही एवं वैज्ञानिक जानकारी दी गई। इसमें एच.आई.वी. संक्रमण के कारण, बचाव के उपाय, सुरक्षित व्यवहार, कंडोम का सही एवं नियमित उपयोग, समय पर एच.आई.वी. जांच, उपचार एवं उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। जिला चिकित्सा नोडल अधिकारी डॉ. प्रियंका दुबे ने कहा कि एच.आई.वी./एड्स को लेकर समाज में आज भी कई भ्रांतियां हैं। सही जानकारी, समय पर जांच और उचित उपचार से ही जागरूकता बढ़ाई जा सकती है। साथ ही एच.आई.वी. के साथ जीवन जी रहे व्यक्तियों के प्रति किसी प्रकार का भेदभाव न किया जाए। अभियान के दौरान जिले भर में फील्ड विजिट, जागरूकता कार्यक्रम, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक काउंसलिंग, IEC गतिविधियां, एच.आई.वी. जांच के लिए प्रेरित करना तथा जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रियांशी एजुकेशनल कल्चरल एंड सोशल सोसायटी द्वारा किया गया। इसमें हेमंत पटेल, प्रकाश यादव, विवेक पटवा, राजेंद्र द्विवेदी, विक्रम पटेल, हेमंत अग्रवाल, प्रियांशी टी.आई. की प्रोग्राम मैनेजर मीनाक्षी बाथरी, सम्पूर्ण सुरक्षा एवं प्रज्ञा टी.आई. के काउंसलर बसंत सोनी सहित समस्त टीआई स्टाफ उपस्थित रहे। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026