जलालाबाद: कोला मोड़ पर कार में टक्कर के बाद हुई मारपीट, थाने में दर्ज की गई शिकायत
शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र में गंगा दशहरा पर गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार में टक्कर मारने के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। निगोही थाना क्षेत्र के जठियुरा निवासी सिद्धगोपाल वाजपेयी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह परिवार के साथ कार से गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। कोला मोड़ के पास पीछे से आई एक ईको वैन ने उनकी कार में टक्कर मार.