मंडला: बंजर चौक में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रैली निकालकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मानदेय भुगतान की मांग
आशा एकता संघ के आह्वान पर बुधवार को चार बजे बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर बंजर चौक में जोरदार प्रदर्शन किया। अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाते हुए आशा कार्यकर्ता बंजर चौक से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और वहां कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ की जिला अध्यक्ष राधा शर्मा ने बताया कि वे पिछले चार माह से मानदेय नहीं मिला है।