कानपुर: रेल बाजार में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला बुजुर्ग व्यक्ति का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
रेल बाजार थाना क्षेत्र के काठपुल रेल बाजार पर रेलवे ट्रैक किनारे बुजुर्ग का शव मिला। थाना प्रभारी ने बताया शनिवार सुबह 9:16 पर शव मिला है। पहचान नहीं हो पाई है।शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। पहचान के लिए फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है और नंबर जारी किए गए हैं ,जिससे मृतक की पहचान कराई जा सके। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।