कानपुर: कोहना के भैरव घाट पर गंगा में अवैध रूप से मछली का शिकार, वीडियो हुआ वायरल
कोहना थाना क्षेत्र के भैरव घाट पर गंगा में अवैध रूप से मछली का शिकार किया जा रहा है। प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार सुबह 7 बजे अपलोड कर प्रकरण की शिकायत पुलिस आयुक्त से की गई है। पुलिस आयुक्त ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया है।