शिवहर: ईद के पर्व को लेकर नगर थाना अध्यक्ष, नगर कार्यपालक पदाधिकारी और सीओ ने 8 पंचायतों में विधि व्यवस्था का लिया जायजा
डीएम पंकज कुमार और एसपी अनंत कुमार राय के निर्देश पर नगर थाना क्षेत्र में ईद के पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर नगर थाना अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, नगर कार्यपालक पदाधिकारी बबलू कुमार और शिवहर सीओ अनामिका कुमारी ने 8 पंचायत में विधि व्यवस्था का जायजा लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी 8 पंचायतों में लोग शांतिपूर्ण तरीके से ईद पर्व मना रहे हैं।