हसनपुर: हसनपुर नगर में तेज आंधी से गिरी मकान की दीवार, मां-बेटी देवकर घायल, हालत गंभीर
हसनपुर नगर के मोहल्ला मुबारकपुर कला (पेट्रोल पंप के पीछे) में हुई। स्थानीय निवासी नदीम सलमानी का परिवार रात में अपने किराए के घर में था। तेज हवाओं के कारण मकान की ऊपरी दीवार ढह गई, जिसका मलबा छत पर गिरा। इससे छत की पट्टियां टूटकर नीचे कमरे में बैठी नदीम की पत्नी शबाना और उनकी बेटी उजमा पर गिर गईं।