डूंगला: सेठवाना स्कूल में चोरी, एक लाख रुपये का सामान हुआ चोरी
डूंगला उपखंड के सेठवाना स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरों ने पांच कमरों के ताले तोड़कर कंप्यूटर कक्ष से एलईडी, महत्वपूर्ण दस्तावेज और गैस सिलेंडर सहित अन्य सामान पार कर दिया। सुबह विद्यालय खुलने पर घटना का पता चला।