डेहरी: रोहतास में अपराध नियंत्रण के लिए 80 पुलिस बाइकों की तैनाती की गई
Dehri, Rohtas | Jan 14, 2025 रोहतास में अपराध नियंत्रण के लिए 80 पुलिस बाइकों की तैनाती रोहतास जिले में अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय द्वारा मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे करीब 80 पेट्रोलिंग बाइकें उपलब्ध कराई गई हैं। डीआईजी सत्य प्रकाश ने इन बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बाइकों से थानों को और अधिक सशक्त बनाने का प्रयास किया गया है