वारासिवनी: उष्णा प्लांट के प्रदूषण से परेशान वारा के ग्रामीणों ने विधायक विवेक पटेल को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग की
जनपद के ग्राम वारा में संचालित रामचंदानी उष्णा प्लांट से फैल रहे प्रदूषण के विरोध में ग्रामीणों ने विधायक विवेक पटेल को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट से निकलने वाली काली धूल और दूषित जल से लोगों के स्वास्थ्य, पशुधन एवं कृषि भूमि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई तथा प्रदूषण की समस