इस शिविर में 91 मरीज के आंखों की जांच की गई। शिविर में 28 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। इन मरीजों को लायन्स नेत्र चिकित्सालय गुना ले जाया गया। यहां पर इनका निःशुल्क ऑपरेशन किया जावेगा, एवं ले जाना,वापस लाना,खाना सभी निःशुल्क रहेगा।