कोल: थाना सासनी गेट क्षेत्र के अंतर्गत व्यापार को लेकर व्यापारियों ने की समीक्षा बैठक शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी रहे मौजूद
Koil, Aligarh | Mar 24, 2024 व्यापार करने में व्यापारियों को हो रही जटिलता को लेकर एक बैठक का आयोजन व्यापारियों के द्वारा किया गया है। जिसमें जीएसटी एवं रिटर्न में हो रही समस्या का मंथन किया गया। व्यापारियों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से भी मिलने की बात कही है। यह बैठक रविवार करीब सुबह 9:00 बजे संपन्न की गई है।