कोल: होली को लेकर तिरपाल से ढकी गई शहर के अति संवेदनशील क्षेत्र की 4 बड़ी मस्जिदें, पुलिस बल व PAC तैनात
Koil, Aligarh | Mar 24, 2024 होली के त्यौहार को लेकर शहर के अति संवेदनशील क्षेत्रों की 4 शाही मस्जिदों को तिरपाल से ढका गया है। मस्जिदों को ढकने के साथ मस्जिदों के आसपास भारी मात्रा में पुलिस बल व पीएसी को तैनात किया गया है जो कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहे। तिरपाल से ढकने वाली चारों मस्जिदें शहर के अति संवेदनशील क्षेत्र में है।