रामगंजमण्डी: नाबालिग से दुष्कर्म कर फरार आरोपी को पुलिस ने झालरापाटन से किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
रामगंजमंडी क्षेत्र में नाबालिक से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, हालांकि मामले में पुलिस ने दुष्कर्म कर फरार आरोपी को 48 घण्टे में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सूरजमल उर्फ सूरज गुर्जर हथोना गांव का निवासी है। जिसे पुलिस ने मंगलवार सुबह 11 बजे झालरापाटन से पकड़ा है। आरोपी ने नाबालिक का मुंह बंद कर जबरन झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।