रामगंजमण्डी: चेचट पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने आए युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, गंभीर अवस्था में झालावाड़ किया रैफर
रामगंजमंडी में चेचट के मोड़क रोड़ स्थित पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल में तेल भरवाने आये युवक को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक गम्भीर घायल हो गया। जिसे झालावाड़ अस्पताल रैफर किया गया। हादसा रविवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। दुर्घटना में घायल मुकेश पुत्र मोडू लाल गुर्जर घाटोली पंचायत के दुधियाहेडी गांव का निवासी है।