रामगंजमण्डी: दरा जाम में फंसने से 3 साल के मासूम बच्चे की हुई मौत, जाम खुलवाने के लिए बिलखता रहा परिवार, मंडाना में तोड़ा दम
दरा नाल में जाम मे फंसे एक बीमार मासूम बच्चे की मौत होने का मामला सामने आया है। परिजन मासूम की तबियत ख़राब होने पर उसे कोटा अस्पताल लेकर जा रहे थे। लेकिन दरा नाल मे सुबह से ही भीषण जाम लगा हुआ था। जिसके चलते परिवार ने वहां तैनात पुलिस जवानो को जाम खुलवाकर बच्चे को कोटा हॉस्पिटल पहुंचाने की कई बार गुहार लगाई लेकिन पुलिस ने भी ध्यान नहीं दिया।