रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी स्थित कंगन स्टोर में शॉर्ट सर्किट के चलते लगी भीषण आग, ₹10 लाख का सामान जलकर हुआ राख
रामगंजमंडी शहर के बाजार में बीतीरात एक कंगन स्टोर मे बिजली शॉट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण 10 लाख का समान जलकर राख हो गया। सुचना पर पालिका दमखल मौके पर पहुंची। जहाँ पालिका कर्मचारियो ने करीब 30 मिनिट की मशक्क़त कर आग को काबू मे किया। रविवार सुबह करीब 9 बजे दुकान मालिक सोहन लक्ष्यकार ने यह जानकारी दी।