विभूतिपुर: सीएचसी में टीकाकरण और यू-विन पोर्टल के प्रभावी उपयोग को लेकर बैठक का हुआ आयोजन
सोमवार को नियमित टीकाकरण (आरआई) की समीक्षा और यू-विन पोर्टल के प्रभावी उपयोग पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ विशाल कुमार (डीआईओ) समस्तीपुर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और स्वास्थ्य अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में बीडीओ चंन्द्र मोहन पासवान, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी धीरज कुमार राहुल कुमार सहित कई अन्य थे।