पेशरार: सरजूपावा गांव से मवेशी चोरी करने वाले चोर ग्रामीणों का पीछा देखकर मवेशियों को छोड़कर भागे
लोहरदगा जिला के पेशरार थाना क्षेत्र के सिरम पंचायत के सरजूपावा गांव से मवेशी को चोरी कर भाग रहे चोर ग्रामीणों को पीछा करते देख कर मवेशियों को छोड़ कर भाग खड़े हुए। जिसके बाद मवेशी मालिक मवेशियों को लेकर चले गए। बताया जाता है कि लोहरदगा जिला के पेशरार थाना क्षेत्र के सिरम पंचायत के सरजूपावा गांव निवासी रविंद्र उरांव, संजय उरांव के एक गाय और छह बैल चोरी हुआ था