जिला न्यायालय परिसर में इस वर्ष के अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन प्रधान जिला जज संतोष कुमार तिवारी, डीएम शेखर आनंद सहित अन्य अधिकारियों ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में विवादित मामलों का निपटारा किया गया। साथ ही कई बैंकों के लोन का सेटलमेंट भी किया गया।