चूरू: चूरू में सीएम ने किया ऐलान, रिफाइनरी का जल्द होगा उद्घाटन
Churu, Churu | Apr 23, 2026 चूरू में शौर्य दिवस पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रिफाइनरी के जल्द उद्घाटन का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीघ्र ही इसका उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उद्घाटन की तारीख आगे खिसकी है, लेकिन कार्य तेजी से जारी है।