बिछीवाड़ा: बिछीवाड़ा स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर विशेष कार्यक्रम
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिछीवाड़ा में गांधी-शास्त्री जयंती पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण और कविताओं के जरिए महापुरुषों को याद किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और स्वच्छता अभियान रहा।