भोगनीपुर: पुखरायां में विद्युत विभाग ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, बकाया होने पर काटे गए 23 कनेक्शन
पुखरायां कस्बे के मुख्य मार्ग, राजीब नगर, किदवई नगर में रविवार सुबह करीब 8 बजे विद्युत विभाग के जेई रामरूप बिन्द ने कर्मचारियों के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान करीब 39 कनेक्शन चेक किए गए। वहीं बिल बकाया होने पर 23 लोगों के विद्युत कनेक्शन काटे गए। संविदा कर्मचारी शोसन, दीपक, राजेश गणेश, संजीव मौजूद रहे।