मिश्रिख: नैमिषारण्य क्षेत्र में हाथी, घोड़े, ढोल-नगाड़ों के साथ 84 कोसी होली परिक्रमा का शुभारंभ, गोमती के तट पर हुई पूजा-अर्चना
जनपद के नैमिषारण्य क्षेत्र में सदियों से होती आ रही 84 कोसी होली परिक्रमा का शुभारंभ बुधवार से हो गया इस दौरान दूर-दूर से आए हुए श्रद्धालुओं एवं साधु संतों ने गोमती के तट पर पूजा अर्चना के बाद परिक्रमा का शुभारंभ किया बताया जा रहा है परिक्रमा की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा लंबे समय से तैयारी की जा रही थी।