शाहपुरा: शाहपुरा में श्रद्धा, आस्था और भक्ति के साथ मनाया गया शनि जन्मोत्सव
पिवणिया तालाब स्थित प्राचीन शनि देव मंदिर में शनिवार को शनि जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। शनि जयंती के पावन अवसर पर मंदिर परिसर सुबह से ही भक्तों की भीड़ से गुलजार रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शनिदेव के दर्शन कर तेल चढ़ाया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और शनि दोष से मुक्ति की कामना की।