मेसकौर: कृषि कार्यालय को मिले नए प्रखंड कृषि पदाधिकारी, किसानों को समय पर बीज और खाद उपलब्ध कराने का भरोसा
मेसकौर प्रखंड कृषि कार्यालय में शुक्रवार को नए प्रखंड कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। अब तक कार्यालय का प्रभार प्रखंड कृषि पदाधिकारी शत्रुधन कुमार संभाल रहे थे। पदभार ग्रहण के बाद कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने कुंदन कुमार का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।