कुटुंबा: महुआधाम में नहर पुल निर्माण में गड़बड़ी पर भड़के ग्रामीण, कार्य कराया बंद
कुटुंबा-टंडवा मुख्य मार्ग स्थित महुआधाम के पास उत्तर कोयल नहर परियोजना के अंतर्गत बन रहे पुल निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए वर्मा पंचायत के ग्रामीणों ने गुरुवार को निर्माण कार्य बंद करा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुल निर्माण में गंभीर तकनीकी गड़बड़ियां की गई हैं, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोगों का आवागमन जोखिम भरा हो गया है