मंडला: जिले के संविदा स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर, कलेक्ट्रट मार्ग में मार्ग में धरना, योजनाओं की मॉनिटरिंग ठप
Mandla, Mandla | Jun 5, 2026 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत जिले के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। शुक्रवार 2 बजे भी धरना जारी रहा। इस सामूहिक अवकाश और कार्य बहिष्कार के कारण जिला अस्पताल से लेकर ब्लॉक यूनिट, सामुदायिक, प्राथमिक एवं उप-स्वास्थ्य केंद्रों का संपूर्ण ऑनलाइन व ऑफलाइन काम पूरी तरह ठप हो गया है। मरीज इलाज और जांच के लिए भटक रहे हैं।