नौरोजाबाद: ग्राम कंचनपुर में जुआ खेलने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, 1.53 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति भी जब्त
थाना नौरोजाबाद पुलिस ने मुखबिर सूचना पर ग्राम कंचनपुर के मुक्तिधाम के पीछे जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के पास से 1 लाख 53 हजार रुपये से अधिक संपत्ति बरामद हुई।