झाझा: डीएम और एसपी ने झाझा प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण, पंचायत में चल रहे कार्यों की ली जानकारी
Jhajha, Jamui | Oct 25, 2024 शुक्रवार को 12 बजे दिन में जमुई डीएम अभिलाषा शर्मा और एसपी चंद्रप्रकाश झाझा प्रखंड कार्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया। डीएम ने पंचायत में चल रहे विकास कार्यो की जानकारी बीडीओ रविजी से लिया। छठपूजा में बरमसिया पुल की जर्जर स्थिति और पुल के नीचे बड़ा गडडा होने पर उन्होनें कहा कि छठपूजा से पहले पुल के नीचे जर्जर स्थल तक बेरीकेटिंग लगा दिया जाएगा ।