गुना नगर: ग्राम तारापुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, कलयुगी चाचा ससुर ने बेटी-दामाद पर किया जानलेवा हमला
गुना जिले के तारापुर गांव में चाचा ससुर ने अपने ही दामाद पर लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि मकान बनवाने के लिए बुलाने के बाद विवाद होने पर दामाद को बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।