लोहरदगा: समीर उरांव को लोहरदगा से लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपाइयों ने दी बधाई
झारखंड के 14 लोकसभा सीटों में से 11 पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। लोहरदगा लोकसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद समीर उरांव को प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी।