लोहरदगा: किसानों को धान का भुगतान समय पर होगा: विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल
विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल ने कहा कि लैंप्स के माध्यम से किसानों को जागरूक करना है। किसानों को भरोसा दिलाना है कि पिछली सरकार में जो गड़बड़ियां हुई हैं, इस सरकार में ऐसा कुछ नहीं है। किसानों को पहला भुगतान धान देने के समय तुरंत कर दिया जाएगा। दूसरा भुगतान आठ दिन के भीतर कर दिया जाएगा।