लोहरदगा: नक्सली आत्मसमर्पण कर मुख्य धारा से जुड़ें : एसपी हारिस बिन जमा
एसपी हरिस बिन जमा ने कहा है कि जिले को नक्सल प्रभावित क्षेत्र में गिना जाता है। इसलिए पुलिस द्वारा समय समय पर अभियान चलाया जाता है। जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ मिलकर अभियान चलाते हैं। एसपी ने नक्सलियों से अपील करते हुए कहा कि हिंसा से समस्याओं का हल संभव नही है इसलिए नक्सली आत्मसमर्पण कर मुख्य धारा मुख्य धारा से जुड़ें, अन्यथा पुलिसिया कार्रवाई का दंश झेलना पड़ेगा।