कालपी: कदौरा वन रेंज क्षेत्र में मृदा जल संरक्षण कार्य की तर्ज पर प्रदेश में होंगे कार्य, अधिकारियों ने किया स्थल का निरीक्षण
Kalpi, Jalaun | Jun 15, 2026 कदौरा वन क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान वन विभाग द्वारा कराए गए मृदा व जल संरक्षण कार्यों के बेहतर परिणाम सामने आए हैं। डीएफओ प्रदीप कुमार और वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार की देखरेख में हुए कार्य को प्रदेश में आदर्श मॉडल माना जा रहा है, सोमवार दोपहर 4 बजे मुख्य वन संरक्षक कैंपा योजना लखनऊ ललित कुमार, मुख्य वन संरक्षक एच.वी. गिरीश ने निरीक्षण किया।