शाजापुर: बेरछा स्टेशन के पास दो हिस्सों में बंटी मालवा एक्सप्रेस ट्रेन, घटना में किसी तरह का नहीं हुआ नुकसान
डॉ. अंबेडकर नगर से वैष्णो देवी जा रही यात्री ट्रेन क्रमांक 12919 मालवा एक्सप्रेस शनिवार को बेरछा रेलवे स्टेशन के पास कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंट गई। यात्री ट्रेन दोपहर 3:55 बजे से बेरछा के पास ही खड़ी हुई है। घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है। ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री जरूर दो बार ट्रेन की कपलिंग टूटने से दहशत में आ गए और परेशान हुए।