शाजापुर: उकावता पुलिस चौकी के पास हाइवे से पुलिस ने बजरंग दल एवं विहिप के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर गौवंश से भरा कंटेनर पकड़ा
जिले की उकावता पुलिस चौकी के पास हाइवे से पुलिस ने बजरंग दल एवं विहिप के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर गौवंश से भरा कंटेनर पकड़ा। कंटेनर सारंगपुर से मक्सी की ओर से जा रहा था। कंटेनर में दो केड़े मृत अवस्था में मिले। कंटेनर में 20 से ज्यादा गौवंश भरा हुआ था। गौवंश को गौशाला भेजा गया। उकावता पुलिस चौकी ने कंटेनर को राजसात कर गौवंश अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।