सिंघवारा: सिमरी थाने की पुलिस ने सबौल से शराब की होम डिलीवरी करने जा रहे एक तस्कर को किया गिरफ्तार, बाइक जब्त
सिमरी थाने की पुलिस ने सबौल से शराब की होम डिलीवरी करने जा रहे तस्कर रघुवंश यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पांच बोतल विदेशी शराब बरामद कर तस्कर की बाइक भी जब्त कर ली। थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाने में दर्ज मामले में भी वांछित था।