प्रतापगढ़: स्कार्पियो से 384.73 किलोग्राम डोडाचूरा, बंदूक-पिस्टल और जिंदा कारतूस जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार, दो फरार
प्रतापगढ़ थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो से 384.73 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा, एक 12 बोर बंदूक के 7 कारतूस, और एक लोडेड पिस्टल मय 3 कारतूस बरामद की। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जबकि दो आरोपी खेतों में भाग निकले। जब्त डोडाचूरा की बाजार कीमत लगभग 40 लाख रुपये आंकी गई है।