कोडरमा: रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा की नई कार्यकारिणी गठित, नवीन आर्य बने अध्यक्ष
कोडरमा में रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा के सत्र 2026–27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्लब में उत्साह और सेवा भावना का माहौल देखने को मिला। सत्र 2026–27 के अध्यक्ष चुने गए रोटेरियन नवीन आर्य ने कहा कि उनका कार्यकाल सेवा, समर्पण और सामाजिक दायित्व को समर्पित रहेगा।