कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र के असनाबाद तुरीया मुहल्ले में कर्ज से परेशान एक व्यक्ति ने आत्महत्या की
तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत असनाबाद के तुरीया मोहल्ला में कर्ज से तंग आकर एक अधेड़ द्वारा विषपान कर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय बजरंगी विश्वकर्मा, पिता गंगा विश्वकर्मा के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र योगेश कुमार ने बताया कि उनके पिता बक्सा बनाने का कार्य करते थे और कर्ज लेकर व्यापार में पैसा लगाए हुए थे।