मानपुर: बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी,आर्मी टीम ने विकासखण्ड मानपुर के अंतर्गत किया संभावित प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण
Manpur, Umaria | Jun 14, 2026 वन सिग्नल ट्रेनिंग सेंटर जबलपुर की आर्मी टीम द्वारा उमरिया जिले के विकासखण्ड मानपुर के चतुर्भुज घाट,बल्हौड़ तथा इंदवार क्षेत्र मे इंदवार एवं भोलगढ़ घाट सहित कुल 4 संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का रैकी निरीक्षण किया गया।निरीक्षण का उद्देश्य वर्षा ऋतु में संभावित बाढ़ आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करना था।