नवाबगंज: तुनाबंदी आदेश का पालन अधूरा, पीड़िता ने अधिकारियों से की शिकायत
चिट्टियां लेखराज गांव में न्यायालय के तुनाबंदी (सीमांकन व कब्जा दिलाने) के स्पष्ट आदेश के बावजूद कार्रवाई अधूरी रहने का मामला सामने आया है। पीड़िता लड्डी देवी ने इस संबंध में उच्च अधिकारियों से शिकायत कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार, उनके वाद बनाम निशांत सिंह में उपजिलाधिकारी न्यायालय ने 7 जून 2023 को पक्की तुनाबंदी का आदेश पारित किया था।