मोहनपुर: चांनन थाना क्षेत्र के पेलवा गांव में ज़मीन विवाद में मारपीट, नानी और नतनी गंभीर रूप से घायल
चांनन थाना क्षेत्र के पेलवा गांव में जमीन विवाद को लेकर सोमवार सुबह 9:00 बजे मारपीट हो गई जिसमें नानी एवं नतनी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों का इलाज देवघर सदर अस्पताल में जारी हैं ।इस संबंध में घायल सीता देवी ने बताया कि वह अपने घर के बगल की जमीन में घेराबंदी कर रही थी इसी दौरान पाटीदार के द्वारा गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।