सहारनपुर: सीएम योगी के निर्देश पर सांसद के प्रतिनिधि ने चर्चित भूमाफिया पिता-पुत्र पर शिकंजा कसा, पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट
सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद देवबंद क्षेत्र के चर्चित भूमाफिया पिता-पुत्र के खिलाफ पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोलते हुए उनके आपराधिक रिकॉर्ड की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। प्रशासनिक स्तर पर भी पुराने मामलों और शिकायतों की पड़ताल की जा रही है।