समस्तीपुर: खैरा गांव से पुलिस ने दो दोस्तों को देसी कट्टे के साथ किया गिरफ्तार, विसर्जन के दौरान फायरिंग का आरोप
समस्तीपुर जिले के खैरा गांव के रहने वाले गिरफ्तार युवक सुजीत कुमार ने रविवार 3:00 बजे के आसपास बताया कि उन्हें पूर्व में गाछी से एक देसी कट्टा एवं एक गोली मिला था। अष्टजाम विसर्जन के दौरान वे एवम उनके दोस्त फायरिंग कर दिया। लोगों ने पकड़ कर दोनों दोस्तों को रोसड़ा पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों युवकों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।