मड़ावरा: मड़ावरा में मदनपुर रोड बस स्टैंड के पास बाइक को कार ने टक्कर मारी, 2 बाइक सवार हुए घायल
मड़ावरा कस्वा के मदनपुर रोड़ बस स्टैण्ड के पास मंगलवार को शाम करीब 4 बजे एक बाइक में कार की टक्कर हो जाने से बाइक सवार 2 लोग घायल हो गये। जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में ले जाया गया जहाँ पर उनका उपचार चल रहा है।