रफीगंज: रफीगंज के कासमा थाना क्षेत्र के भटकुरहा में मुहर्रम के अवसर पर निकाली गई जुलूस
रफीगंज के कासमा थाना क्षेत्र स्थित भटकुरहा गांव में सोमवार की रात मुहर्रम पर्व के अवसर पर जुलूस निकाली गई। रात करीब 8 बजे शुरू हुई जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान लोगों ने पारंपरिक तरीके से मुहर्रम पर्व मनाया। शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया।