तुरकौलिया: चरगाहां में 7 दिवसीय महायज्ञ के लिए निकाली गई कलश यात्रा
चरगहां में 7 दिवसीय महायज्ञ के लिए गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा सुवह 9 बजे से शुरू हुई जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालू भक्त शामिल हुए। बताया कि गांव में केदारनाथ धाम प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा किया गया। जिसके बाद 20 से 26 फरवरी तक महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर के लिए केदार नाथ गुप्ता ने अपनी निजी जमीन 3 कठ्ठा दान में दी है।