हसनपुर: पुलिस की नाक के नीचे गांव हत्याखेड़ा बना जुआरियों का स्वर्ग, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव हत्याखेड़ा और आसपास के इलाकों में जुए के फड़ कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। क्षेत्र से लगातार सोशल मीडिया पर जुए के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। हाल ही में वायरल हुए वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि जुआरियों के हौसले कितने बुलंद हैं।